इको क्लब कार्ययोजना
माह - अक्टूबर
मुख्य फोकस: 1-7 अक्टूबर (World Wildlife Week), औषधीय पौधे, और बिजली (ऊर्जा) की बचत
मुख्य कार्ययोजना एवं गतिविधियाँ
1. विश्व वन्य जीव सप्ताह (1-7 अक्टूबर)
- इस अवधि में बच्चों को वन्य जीव संरक्षण (Wildlife Conservation) के महत्व से अवगत कराते हुए जागरूक किया जाना।
- निबन्ध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा पोस्टर मेकिंग का आयोजन कराना।
- जैव संरक्षण एवं पशु-पक्षियों के प्रति विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को संवेदनशील बनाने हेतु विशेष परिचर्चा आयोजित करना।
2. प्रार्थना सभा एवं परिचर्चा (Morning Assembly)
- प्रार्थना सभा में औषधीय पौधों (Medicinal Plants) के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान करना (जैसे- तुलसी, नीम, एलोवेरा)।
- बिजली बचत (Energy Saving) के सम्बन्ध में विद्यार्थियों को संवेदनशील बनाने हेतु परिचर्चा करना और अनावशयक रूप से जल रहे पंखे/लाइट बन्द करने की आदत डालना।
महत्वपूर्ण तथ्य
वन्यजीव और प्रकृति
- पशु-पक्षी पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके बिना जंगलों का विकास सम्भव नहीं।
- औषधीय पौधे घर के आस-पास होने से हवा शुद्ध रहती है और छोटी-मोटी बीमारियों में ये कारगर होते हैं।
ऊर्जा संरक्षण
- बिजली का निर्माण मुख्यतः कोयले से होता है। बिजली बचाने का मतलब है प्रदूषण कम करना और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना।
- दिन के समय प्राकृतिक रोशनी का अधिक उपयोग करना चाहिए।
कविता व स्लोगन
प्रेरक कविताएँ
"पशु-पक्षियों से करो प्यार, यही है सच्चा व्यवहार।"
"बिजली अगर बचाएंगे, भविष्य रोशन बनाएंगे।"
"तुलसी, नीम लगाओ तुम, रोगों को दूर भगाओ तुम।"
स्लोगन
- "वन्यजीवों को बचाना है, प्रकृति को सजाना है"
- "औषधीय पौधे, सेहत के सौदे"
- "बिजली बचाओ, देश बढ़ाओ"
- "पशु-पक्षियों का रखें ध्यान"
जीव जंतुओं की हो रक्षा, पर्यावरण की यही है शिक्षा।
Signature of Eco Club president
Signature of Eco Club Nodal teacher
Signature of School Head
प्रस्तुति: (www.shikshanseva.com)
