इको क्लब कार्ययोजना
माह - फरवरी
मुख्य फोकस: 02 फरवरी (World Wetland Day) एवं आपदा प्रबंधन (Disaster Management)
मुख्य कार्ययोजना
- 02 फरवरी: 'विश्व आर्द्रभूमि दिवस' (World Wetland Day) के रूप में मनाया जाना।
- बच्चों को आर्द्रभूमि (Wetlands) के पारिस्थितिक मूल्य एवं इसके महत्वपूर्ण लाभों के बारे में जागरूक करना।
- आपदा प्रबन्धन विभाग से समन्वय कर विद्यार्थियों के लिए आपदा बचाव हेतु प्रशिक्षण का आयोजन।
गतिविधियों का विवरण
प्रथम गतिविधि - विश्व आर्द्रभूमि दिवस (02 फरवरी)
- विद्यालय में बच्चों को आर्द्रभूमि (तालाब, झीलें, दलदल आदि) के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका की विस्तृत जानकारी देना।
- जल स्रोतों और वेटलैंड्स के महत्व पर परिचर्चा आयोजित करना।
द्वितीय गतिविधि - आपदा प्रबंधन एवं मॉकड्रिल
- आपदा (जैसे भूकंप, आग, बाढ़ आदि) के समय बचाव के तरीकों पर आपदा प्रबन्धन विभाग (Disaster Management Department) के विशेषज्ञों द्वारा मॉकड्रिल (Mock Drill) का आयोजन कर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करना।
- आपातकालीन स्थिति में विद्यालय भवन को सुरक्षित रूप से खाली करने (Evacuation) का अभ्यास कराना।
महत्वपूर्ण तथ्य
आर्द्रभूमि (Wetlands)
- आर्द्रभूमियां बाढ़ नियंत्रण, जल शुद्धिकरण और जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
- इन्हें 'पृथ्वी के गुर्दे' (Kidneys of the Earth) भी कहा जाता है क्योंकि ये पानी से प्रदूषकों को सोख लेती हैं।
आपदा प्रबंधन (Disaster Mgmt.)
- प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा के समय सही जानकारी और मॉकड्रिल से जान-माल का नुकसान काफी हद तक कम किया जा सकता है।
- भूकंप के दौरान 'Drop, Cover, and Hold on' (झुकें, ढकें और पकड़ें) का नियम जीवन रक्षक होता है।
कविता व स्लोगन
प्रेरक कविताएँ
"झीलों और तालाबों को बचाना है, आर्द्रभूमि को सुरक्षित बनाना है।"
"आपदा से मत घबराओ, बचाव के सही तरीके अपनाओ।"
"जल है जहां, जीवन है वहां, सुरक्षित रहे हमारी यह धरा।"
स्लोगन
- "आर्द्रभूमि बचाओ, जैव विविधता बढ़ाओ"
- "आपदा से बचाव, सही जानकारी है उपाय"
- "झीलों का संरक्षण, पर्यावरण का रक्षण"
- "मॉकड्रिल में लो भाग, सुरक्षा के प्रति रहो सजग"
आपदा के समय रखें संयम, सुरक्षित रहे हर एक जीवन।
Signature of Eco Club president
Signature of Eco Club Nodal teacher
Signature of School Head
प्रस्तुति: (www.shikshanseva.com)
