इको क्लब कार्ययोजना
माह - जून
मुख्य गतिविधि: 05 जून (विश्व पर्यावरण दिवस), स्वस्थ जीवन शैली एवं दीर्घकालिक खाद्य प्रणाली
मुख्य कार्ययोजना
- दिनांक 05 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' के रूप में मनाया जाना।
- विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के प्रति जागरूक करना।
- दीर्घकालिक खाद्य प्रणाली (Sustainable Food System) के तहत किचन गार्डेन का विकास करना।
गतिविधियों का विवरण
प्रथम गतिविधि - विश्व पर्यावरण दिवस
- जैव विविधता, पौधारोपण, विद्यालय में सामूहिक स्वच्छता कार्यक्रम और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन।
- विशिष्ट चिह्नित स्थानों पर वृक्षारोपण कराना।
द्वितीय गतिविधि - स्वस्थ जीवन शैली
- विद्यार्थियों को निकटस्थ प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कराना तथा पर्यावरण संरक्षण की जानकारी देना।
- समूहों में विभाजित कर आस-पास के ग्रामीण एवं पर्यटन स्थलों (ऐतिहासिक, भौगोलिक, रीति-रिवाज, हस्त शिल्प) की जानकारी देना।
तृतीय गतिविधि - दीर्घकालिक खाद्य प्रणाली
- विद्यालय परिसर में किचन गार्डेन तैयार करना। (स्थान न होने पर पुरानी बाल्टियों/बोतलों का प्रयोग)।
- कचरे का उपयोग कर कम्पोस्ट खाद एवं पर्यावरण अनुकूल कीटनाशकों का निर्माण।
- मोटे अनाजों (Millets) के उपयोग और लाभों के बारे में जागरूक करना।
महत्वपूर्ण तथ्य
पर्यावरण एवं स्वच्छता
- पौधारोपण से जैव विविधता बढ़ती है और प्राकृतिक संतुलन बना रहता है।
- कम्पोस्ट खाद रसायनों का एक बेहतरीन और सुरक्षित विकल्प है।
- अपने आस-पास की ऐतिहासिक और भौगोलिक धरोहरों को जानना आवश्यक है।
स्वास्थ्य एवं पोषण
- मोटे अनाज (Millets) सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं।
- किचन गार्डेन की सब्जियां ताजी और रसायन मुक्त होती हैं।
- स्वस्थ जीवन शैली से शारीरिक और मानसिक दोनों विकास होते हैं।
कविता व स्लोगन
प्रेरक कविताएँ
"आओ मिलकर कसम ये खाएं, पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं।"
"कचरा नहीं फैलाएंगे, हम सुन्दर धरा बनाएंगे।"
"मोटे अनाज को अपनाना है, स्वास्थ्य अपना बेहतर बनाना है।"
स्लोगन
- "पेड़ लगाओ, धरती बचाओ"
- "पर्यावरण की हो सुरक्षा, यही है रक्षा"
- "प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ"
- "कूड़े से खाद बनाएं, मिट्टी बचाएं"
प्रकृति का रखें ध्यान, यही है सबसे बड़ा ज्ञान।
Signature of Eco Club president
Signature of Eco Club Nodal teacher
Signature of School Head
प्रस्तुतिः (www.shikshanseva.com)
